- रिव्यु: ओपो F1 प्लस
- कीमत: 26,990 रुपए
- रेटिंग: 8/10
- बनी कालरा: मोटर टेक इंडिया: 12 जून 2016
ओपो लगातार बढ़िया स्मार्टफोन भारत में पेश कर रहा है। F1 प्लस ओपो का नया स्मार्टफोन है जिसकी सबसे बढ़ी खासियत इसका कैमरा माना जा रहा है। F1 प्लस के साथ काफी वक़्त बिताने के बाद अब इसका रिव्यु आपके सामने लेकर आए है आइये जानते है आखिर कैसा है नया F1 प्लस ?
कैमरा:
इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा जो की f/2.0 अपर्चर के साथ है जबकि रियर कैमरा 13MP के साथ है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे के मामले में यह अच्छा फ़ोन है। आउटडोर रिजल्ट काफी बढ़िया है जबकि इंडोर या कम रोशिनी में रिजल्ट उतने बेहतर नहीं मिलते। लॉन्ग शॉट, क्लोपअप शॉट में भी कोई दिक्कत नहीं हुई। विडियो शूट के लिए भी फ़ोन आपको पसंद आएगा इस फ़ोन से 720p और 1080p मोड पर ही विडियो शूट कर सकते है। लेकिन मुझे एक फीचर की कमी महसूस हुई विडियो शूट 60fps के हिसाब से शूट नहीं किया जा सकता और न ही इसमें 4k विडियो रिकॉर्डिंग है अगर ये खूबियां भी इस फ़ोन में होती तो इस फ़ोन के लिए ओर भी अच्छा होता। सेल्फी लवर्स को यह फ़ोन बिलकुल पसंद आएगा। इसका 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा शानदार है और इसके रिजल्ट भी बेहतर है। F1 प्लस से ली गयी कुछ फोटो आपके लिए…
ओपो F1 प्लस से ली गयी फ़ोटो
ओपो F1 प्लस से ली गयी फ़ोटो
ओपो F1 प्लस से ली गयी फ़ोटो
ओपो F1 प्लस से ली गयी फ़ोटो
ओपो F1 प्लस से ली गयी फ़ोटो
ये सभी फोटो आउटडोर और इंडोर लाइट में ली गयी है। तो कुल मिलकर कैमरे के मामले में तो यह फ़ोन पसंद आया।
लुक्स और डिज़ाइन:
लुक्स के मामले में F1 प्लस काफ़ी स्मार्ट तो लगता है यह मैटल फिनिश में है वही राउंड कॉर्नर ग्लास से लैस यह फ़ोन बेहद प्रीमियम नज़र आता है। इसे इस तरीके से डिज़ाइन किया है ताकि कम्फर्ट ग्रिप मिल सके। यह फ़ोन 6.6mm पतला है। इसके बैक पैनल पर ऊपर की तरफ कैमरा और ठीक नीचे LED फ़्लैश दिया हुआ है इसका कैमरा हल्का सा बाहर निकला हुआ है जिसकी वजह से कैमरे के लेंस पर स्क्रैच पड़ने का डर रहता है।
इसके पावर की राइट में और वॉल्यूम रॉकर की लेफ्ट साइड में दी गई हैं। इसके होम बटन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह वाकई प्रिमियम डिवाइस लगता है और फ़ोन का वजन 145 ग्राम है। लेकिन यह फ़ोन कुछ-कुछ iphone 6 प्लस के याद भी दिलाता है।
डिस्प्ले:
फ़ोन में 5.5 इंच का Full HD अमोलेद डिस्प्ले लगा है और इसका व्यू एंगल काफी बढ़िया है। इसका डिस्प्ले बेहद शार्प और बेहतर है कलर्स काफ़ी बढ़िया है। जिसकी वजह से फ़ोन में फोटो विडियो देखना मजेदार रहेगा। इसका डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिला ग्लास 4 से लैस है जिसकी वजह से स्क्रीन पर स्क्रैच पड़ने का डर नहीं रहता।
परफॉरमेंस:
बढ़िया परफॉरमेंस के लिए ओपो ने F1 प्लस में मीडियाटेक हिलियो P10 2.0GHz का 64 बिट ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। साथ ही 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी दी गयी है और SD कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह वाकई तेज़ फ़ोन है और हैंग होने की कोई समस्या मैंने अभी तक नहीं देखी हेवी गेम्स खेलने पर भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। लेकिन हां ज्यादा यूज़ करने पर फ़ोन थोडा सा हीट करने लगता है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। F1 प्लस एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 पर चलता है जो की कलर OS पर बेस्ड है।
फ़ोन में 2850 mAh की बैट्री लगी है और यह फोन ओपो के VOOC से लैस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सिर्फ 30 मिनट में 50 पर्सेंट तक बैटरी चार्ज हो जाती है। कनेक्टिविटी के लिए यह 4G सपोर्ट करता है।
हमारा फैसला:
ओपो F1 प्लस को यूज़ करके अच्छा लगा। हार्डवेयर के मामले में भी यह पूरे नंबर पाने का हकदार है और इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा और फीचर्स भी काफी अच्छे है। मेरे हिसाब से आप इस फ़ोन को खरीद सकते है। एक बात यह भी है की ओपो चाइना में काफ़ी पॉपुलर ब्रांड है लेकिन भारत में इसे अपनी पहचान बनाने में अभी थोड़ा रास्ता और तय करना होगा और साथ ही कीमत भी कुछ कम रखनी होगी।
ओपो F1 प्लस स्पेसिफिकेशन:
Color | Gold, Rose Gold |
Operating System | ColorOS 3.0, based on Android 5.1 |
GPU | Mali T860 |
RAM | 4GB |
Storage | 64GB (Expandable up to 128GB) |
Battery | Typical Capacity: 2850 mAh (Non-removable) |
Processor | MediaTek MT6755 Octa-core |
SIM Card Type | Dual Nano-SIM Cards Or Nano-SIM Card and microSD Card |
GPS | Supported |
Bluetooth | 4.0 |
Wi-Fi | 2.4/5GHz 802.11 a/b/g/n |
OTG | Supported |
NFC | No |
Weight | 145 g |
Display Size | 5.5 inches (Amoled) |
Resolution | Full HD (1920 by 1080 pixels) |
Colors | 16 million colors |