टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अब OnePlus ने एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित हाइड्रोजन OS 9.0 बीटा अपडेट को OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर के लिए जारी कर दिया है। बता दें कि यह अपडेट चीन में मौजूद यूजर्स के लिए है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाइड्रोजन OS चीन यूजर्स के लिए है जबकि ऑक्सीजन OS ग्लोबल यूजर्स के लिए है। हाइड्रोजन OS 9.0 बीटा को जारी कर दिया गया है तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि OnePlus जल्द ही ऑक्सीजन OS 9.0 बीटा अपडेट को भी जारी कर देगी।
बता दें कि हाल ही में OnePlus 5 और OnePlus 5T के कुछ चीनी यूजर ने हाइड्रोजन OS 9.0 पर आधारित एंड्रॉयड पाई बीटा वर्जन अपडेट मिलने के बाद स्क्रीनशॉटशेयर किए हैं। XDA मेंबर ने चेंजलॉग को ट्रांसलेट कर बताया कि वनप्लस 5टी बीटा अपडेट में नया यूआई, नया बैकग्राउंड कंट्रोल सॉल्यूशन, फुल-स्क्रीन जेस्चर जैसे फीचर मिले हैं। एंड्रॉयड पाई के साथ नया वेदर ऐप, नया कॉल यूआई इंटरफेस आदि कई फीचर्स शामिल किये गये हैं।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो कंपनी अपने वादे को पूरा करते हुए इस साल के अंत तक OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर को एंड्रॉयड पाई अपडेट करा देगी।