भारतीय कार बाजार में जब भी कोई अच्छी कार लॉन्च होती ही तब लोग उस कार को खरीदने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाते नज़र आते हैं। मॉडल की डिमांड और बुकिंग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि डिलीवरी के लिए फिर लम्बा इंतजार करना पड़ता है। खैर भारतीय कार बाजार अब गुलजार हो रहा है, कारों की बिक्री धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ने लगी है। ऑटो सेक्टर कोविड के बाद रिकवरी की तरफ आगे बढ़ रही है। इस समय मार्केट में MPV और SUV सेगमेंट में चमक बनी हुई है, नए मॉडल्स के आ जाने से यह सेगमेंट काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन तीन गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि डिलीवरी 21 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
Maruti Ertiga
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Ertiga) अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और लगातार इसकी मांग भी बढ़ रही है। ग्राहकों को यह कार इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि इसकी खूब बुकिंग हो रही है। Ertiga अपनी परफॉरमेंस, माइलेज, स्पेस और आराम के लिए जानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Ertiga के स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट पर इस समय 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है, लेकिन इसके CNG वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 9 महीने तक वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Mahindra XUV700
SUV सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) काफी तेजी से पॉपुलर हुई है। आपको बता दने कि इस गाड़ी पर इस समय 21 महीने तक की वेटिंग चल रही है। यानी इसकी डिलीवरी के लिए आपको अब काफी लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है। इस एसयूवी के पॉवरफुल इंजन और जबरदस्त फीचर्स ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
Kia Carens
MPV सेगमेंट में Kia Carens काफी पॉपुलर है। इस समय इस गाड़ी पर 18 महीने तक वेटिंग पीरियड चल रही है। कंपनी ने इसे इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। इसके 1.5L पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रही है। इसके अलावा इस गाड़ी के 1.4L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल वेरिएंट पर आपको 8 महीने तक का लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है।