ऑटो डेस्क। लैम्बॉर्गिनी ने भारतीय कार बाजार में अपनी नई एसयूवी Urus को लॉन्च किया है, दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 3 करोड़ रुपये रखी गई है। ग्लोबल प्रीमियर के 38 दिनों बाद लेम्बोर्गिनी ने Urus भारत में लॉन्च कर दिया है जो यहां ग्राहकों के कंपनी के विश्वास को दर्शाता है। भारत में लैंबॉर्गिनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन कंपनी भारत में सिर्फ 25 कारें ही बेचेगी। लैंबॉर्गिनी Urus से पहले कंपनी अपनी LM002 SUV को भी लॉन्च कर चुकी है, खैर Urus नई Urus एक दमदार SUV है
दमदार है इसका इंजन: लैम्बॉर्गिनी Urus में लगा है 4.0 लीटर का V8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 641bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतना ही नहीं यह 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स से जुड़ा होगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 3.6 सेकंड कगते हैं जबकि 0 से 200 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे सिर्फ 12.8 सेकंड्स का समय लगेगा। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स और ब्रेक: बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें 440mm के फ्रंट और 370mm के रियर कार्बोन सेरामिकब्रेक्स लगे हैं जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे। इसमें 21 इंच के एलाय व्हील्स लगे हैं जिन्हें 23 इंच तक बढ़ाया जा सकता है। और भारत में इसका सामना-सामना बेंटेएगा, रेंज रोवर एसवी ऑटोबायोग्राफी और लेक्सस एलएक्स से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। नई Urus में 6 ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा (ऑफ-रोड), नेवा (स्नो), स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया (सेंड) मिलेंगे। पावर के मामले में यह बेंटले बेंटेएगा से भी आगे होगी।