Jio ग्राहकों को बड़ा झटका, 27 फरवरी से बंद होगी ये सेवा

टेक डेस्क। रिलायंस Jio ने अपने ग्राहकों को झटका देने जा रही है, 4 दिन बाद यानी 27 फरवरी से Jio मोबाइल वॉलेट से पैसे बैंक में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी जाएगी। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के बाद लिया है। Jio मनी ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि वह एक बार में अगर अपने पैसे इस तारीख के पहले बैंक में ट्रांसफर करते हैं तो उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

आरबीआई की गाइडलाइन की जानकारी नहीं दी गई : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कंपनी से आरबीआई गाइडलाइंस पर जानकारी मांगी गई तो कंपनी ने वह नहीं दी है। हालांकि, जब एजेंसी ने रिलायंस Jio के कस्‍टमर केयर पर इस मामले में जानकारी लेनी चाही तो बताया गया कि जरूरी लाइसेंस लिया जा रहा है। Jio पेमेंट बैंक जल्‍द ही अपना ऑपरेशन शुरू करेगी। इसके बाद ही Jio मनी से पैसा बैंक में आराम से ट्रांसफर हो सकेगा।

कब से शुरू होगा पेमेंट बैंक तय नहीं: हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि उसका पेमेंट बैंक कब आएगा। इससे पहले एजेंसी ने यह जानकारी दी थी कि Jio पेमेंट बैंक मार्च के अंत तक अपनी सेवाएं शुरू कर सकता है। लेकिन, अब चर्चा है कि पेमेंट बैंक आने में देरी हो सकती है। इसके पीछे भी आरबीआई की नई गाइडलाइंस हैं। 

कब से शुरू होगा पेमेंट बैंक तय नहीं : हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि पेमेंट बैंक कब से कब शुरू होगी। इससे पहले एजेंसी ने यह जानकारी दी थी कि Jio पेमेंट बैंक मार्च के अंत तक अपनी सेवाएं शुरू कर सकता है।