GoPro ने लॉन्च किया नया एंट्री लेवल HERO एक्शन कैमरा

टेक डेस्क। एक्शन कैमरे के लिए मशहूर ब्रांड गोप्रो(GoPro) ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल वॉटरप्रूफ कैमरा लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस एक्शन कैमरा का नाम ‘हीरो’ (HERO) रखा है। GoPro HERO की भारत में कीमत 18,990 रुपये तय की गई है। फ्लिपकार्ट ने GoPro HERO एक्शन कैमरा को अपने वेबसाइट पर लिस्ट कर रखा है। कैमरे की प्री बुकिंग फ्लिपकार्ट पर 30 मार्च से शुरू हो जाएगी। भारत में कैमरे की बिक्री 2 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर होगी।

कंपनी के अनुसार नया गो प्रो HERO, 10 मीटर तक की पानी की गहराई में खराब नहीं होगा। HERO गो प्रो’ में वाइड एंगल व्यू, वॉयस कंट्रोल और स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन इससे 4K विडियो नहीं बनाई जा सकती। आइये एक नजर डालते हैं इसके कुछ ख़ास फीचर्स पर

ये हैं ख़ास फीचर्स

  • 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • इसमें 1/2.3 इंच का सीएमओएस सेंसर लगा है।
  • डिवाइस से 60fps और 30fps पर विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
  • कैमरे का आईओएस रेंज 100-1600 का है।
  • गो प्रो हीरो में 95 सेंटीमीटर का टच स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 320×480 पिक्सल है।
  • डिवाइस में 4जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • कैमरा 117 ग्राम भारी है।