नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत में BMW ने नई 5 सीरीज को मुंबई में लॉन्च कर दिया है। कार की कीमत 49.90 लाख रुपए से शुरू होती है। नई 5 सीरीज का प्रोडक्शन चेन्नई में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगा। कंपनी की योजना एक साल में 11 हजार यूनिट्स के प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया है।
BMW 5 सीरीज में मिलेंगे ये फीचर्स
कंपनी ने 5 सीरीज नई टेक्नोलॉजी शामिल की है। अब यह पहले से भी ज्यादा पावरफुल है साथ ही ज्यादा माइलेज देगी। इस कार में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटों के साथ मसाज फंक्शन, नया आई-ड्राइव सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल, अडॉप्टिव डैम्पर्स, रीमोट पार्किंग फंक्शन, LED हैडलैंप्स और एंटी डैजल हाई बीम जैसे फीचर्स दिये गए हैं। BMW की नई 5 सीरीज का मुकबला मर्सेडीज बेंज ई क्लास, जगुआर XF, ऑडी A6 और वोल्वो S90 से होगा।
BMW 5-सीरीज की कीमतें
BMW 530i Sport Line: INR 4,9.90 लाख रुपये
BMW 520d Sport Line: INR 49.90 लाख रुपये
BMW 520d Luxury Line: INR 53.60 लाख रुपये
BMW 530d M Sport: INR 61.30 लाख रुपये