2019 Toyota Camry Hybrid भारत में हुई लॉन्च, कीमत 36.95 लाख रुपये

ऑटो डेस्क। भारतीय कार बाजार में टोयोटा ने अपनी नई Camry hybrid  को लॉन्च कर दिया है। Camry hybrid  की कीमत 36.95 लाख रुपये रखी गयी है। यह कार ग्राहकों को पहले से ही काफी पसंद आ रही है और अब इसका नया मॉडल भी ग्राहकों को पसंद आएगा।

आपको बता दें कि इस कार की कुल बिक्री का 70% हिस्सा Camry के हाइब्रिड वर्जन का था। Camry के पेट्रोल वर्जन के मुकाबले इसका हाइब्रिड पावरट्रेन वर्जन कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक रहा है।

2019 Toyota Camry Hybrid के इंजन की बात करें तो इसमें लगा है 2487cc का 4-सिलिंडर, हाईब्रिड इंजन जो  176 bhp और 221 Nm का टार्क देता है। जबकि इसका इलेक्ट्रिक मोटर 118 bhp और 202 Nm का टॉर्क देता है। इसका इंजन 6-स्पीड CVT ट्रांसमिशन से लैस है।

नई Toyota Camry का सीधा मुकाबला Honda Accord Hybrid से होगा। नई Toyota Camry ग्लोबली इस कार की आठवी जेनरेशन है। वहीं, देश में एंट्री लेवल लग्जरी सिडान में यह चौथी जेनरेशन है।