- ऑटो न्यूज़: बनी कालरा: मोटर टेक इंडिया: 05 मई 2016
होंडा ने आज दिल्ली में अपनी नई और बेहद स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV ‘BR-V’ को लॉन्च कर दिया है। नई BR-V पेट्रोल और डीजल इंजन में है। अमेज और मोबिलियो की तरह ब्रियो हैचबैक के प्लेटफार्म पर बनाया गया है नई BR-V को।इसका फ्रंट लुक्स काफी आकर्षित लगता है और SUV जैसा फील मिलता है। वही अगर साइड से देखे तो यह आपको मोबिलिओ की याद दिला देगी। वही BR-V अपने रियर लुक्स से भी ग्राहकों को लुभाने का दम रखती है।
स्पेस के मामले में यह काफी बढ़िया है 7 लोगों के बैठने की इसमें जगह दी गयी है जो इसका एक प्लस पॉइंट होगा जबकि इसका कैबिन स्टाइलिश लगा। फिट और फिनिश अच्छी है साथ ही बढ़िया क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयर बैग्स, ABS के साथ EBD जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलेगे।
एक नज़र BR-V के सभी मॉडल की कीमत पर…
होंडा ने BR-V में 1.5 लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन लगाए हैं। एक नज़र इंजन डिटेल्स पर…
होंडा BR-V (1.5L i-VTEC पेट्रोल )
- 1197cc
- पॉवर 119ps
- टार्क 145Nm
- 6 स्पीड मैन्युअल गियर
- माइलेज 15.4 kmpl
होंडा BR-V (1.5L i-DTEC डीजल )
- 1198cc
- पॉवर 100ps
- टार्क 200Nm
- 6 स्पीड मैन्युअल गियर
- माइलेज 21.9 kmpl
नई BR-V का पेट्रोल वर्जन CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी है। यह SUV 6 कलर्स में उपलब्ध है। होंडा की तरफ से इस पर 2 साल अथवा 40,000 KM की वारंटी मिल रही है।