Test drive/review
- रिव्यु: बनी कालरा
- ड्राइव: Goa
SUV गाड़ियों का क्रेज़ लोगों में इस कदर बढ़ रहा है की कार कम्पनियां भी इस सेगमेंट को काफी गंभीरता से ले रही है। SUV, कॉम्पैक्ट SUV और क्रॉसऑवर सेगमेंट जैसी गाडियों की डिमांड बढ़ रही है। हुंडई ने इससे पहले एलीट i20 को मार्किट में पेश किया था और अभी भी इस कार डिमांड काफी है। हुंडई ने एलीट i20 को स्पोर्टी दिया और पेश कर दी नई एक्टिव i20 आईये जानते है इस कार में क्या अलग और ख़ास है।
नई एक्टिव i20 पेट्रोल और डीजल इंजन में है इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है…
एक्टिव i20 पेट्रोल |
|||
वेरिएंट्स | Ex-Showroom Price (INR) | ||
1.2L Kappa Dual VTVT 5-Speed Manual Base | 666,916 | ||
1.2L Kappa Dual VTVT 5-Speed Manual S | 739,241 | ||
1.2L Kappa Dual VTVT 5-Speed Manual SX With AVN | 814,566 | ||
एक्टिव i20 डीजल |
|||
वेरिएंट्स | Ex-Showroom Price (INR) | ||
1.4L U2 CRDi 6-Speed Manual Base | 802,671 | ||
1.4L U2 CRDi 6-Speed Manual S | 875,942 | ||
1.4L U2 CRDi 6-Speed Manual SX With AVN | 952,249 |
लुक्स और डिज़ाइन
नई एक्टिव i20 कहे या क्रॉसऑवर बात एक ही है। यह कार ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी है SUV जैसा फील देने के लिए इसके बाहरी डिज़ाइन को ज्यादा बोल्ड किया गया है
जैसे नई फ्रंट ग्रिल, बम्पर, फ़ोग लैंप, स्किड प्लेट इसके अलावा इसके साइड में प्लास्टिक क्लोडिंग दी गयी है। लेकिन यह कार को बहुत ज्यादा मस्कुलर और बोल्ड लुक नहीं दे पाती।
अगर इसकी चौड़ाई थोड़ी ओर ज्यादा होती तो बेहतर होता वही फोग लैम्प्स भी पुराने स्टाइल में है।
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर के मामले में यह कार काफी इम्प्रेस करती है। ब्लू थीम वाला कैबिन स्पोर्टी और फ्रेश फील देता है।
इसके अलावा यह ऑरेंज थीम में भी है। कैबिन क्वालिटी काफी बेहतर है और इसमें वो सब फीचर्स है जो आपके डेली यूज़ के लिए काफी उपयोगी होंगे।
इंजन और परफॉरमेंस
यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में है आइये एक नज़र डालते इंजन डिटेल्स पर…
एक्टिव i20 (1.2L पेट्रोल)
- इंजन: 1197cc
- पॉवर: 83 ps
- टार्क: 115 nm
- 5 स्पीड मैन्युअल
- माइलेज 17.19 km/l (ARAI)
एक्टिव i20 (1.4L डीजल)
- इंजन: 1396cc
- पॉवर: 90 ps
- टार्क: 220 nm
- 5 स्पीड मैन्युअल
- माइलेज 21.19 km/l (ARAI)
बात परफॉरमेंस की करें तो कार में 1.2L पेट्रोल और 1.4L डीजल इंजन में है। ये दोनों इंजन काफी बेहतर है जिन्हें हम एलीट i20 में पहले ही परख चुके है। इसका पेट्रोल इंजन अपने सेगमेंट में बेस्ट है चूंकि कार ऑफरोडिंग को ध्यान में रखकर भी बनाई गयी है इसलिए इसका डीजल इंजन भी निराश नहीं करेगा।
कार का ग्राउंडक्लेरन्स को बढ़ाकर 190nm किया गया है। कार बेहद स्मूथ है और इसे चलाकर मज़ा आया हैंडलिंग और राइडिंग क्वालिटी उम्दा है। सेफ्टी के लिए कार में ABS और एयरबैग्स की सुविधा है।ओवरआल यह एक बढ़िया कार है लेकिन इसके लुक्स और डिज़ाइन में थोड़ी और मेहनत करनी होगी।
ओवरआल यह एक बढ़िया कार है लेकिन इसके लुक्स और डिज़ाइन में थोड़ी और मेहनत करनी होगी।
एक्टिव i20 का सीधा मुकाबला टोयोटा इटीयोस क्रॉस, फॉक्सवैगन पोलो क्रॉस और फ़िएट एवेंचुरा से है।