नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जेगुआर अपनी लक्ज़री और शानदार कार्स के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। कंपनी अपनी अब तक की सबसे पॉवरफुल कार पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट का नाम XE SV प्रोजेक्ट 8 रखा गया है। सूत्रों के अनुसार इसे 28 जून को लॉन्च किया जा सकता है। रेसट्रैक के अलावा सड़क पर भी चला सकेंगे।
जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक नॉर्डस्क्लिफ पर इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसमें 5.0 लीटर का वी8 इंजन लगा है जिसे ज्यादा पॉवरफुल बनने के लिए ट्यून किया गया है। कंपनी के अनुसारइतना ही नहीं इसमें 600 पीएस की पावर भी मिलती है। इसके ज्यादा फीचर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी की तरफ से फिलहाल नहीं दी गयी है।
जेगुआर XE SV प्रोजेक्ट 8 को कंपनी की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन (SVO) टीम ने डिजायन किया है। दुनियाभर में इसकी केवल 300 यूनिट ही बेची जाएंगी। आपको बता दें कुछ ऐसा ही मामला जेगुआर की साल 2014 में आई एफ-टायप प्रोजेक्ट 7 के साथ भी हुआ था जिसकी कुल 250 यूनिट बेची गई थीं।