जिस तरह महिंद्रा अब स्टाइलिश SUV मार्किट में लॉन्च कर रही है उससे यह साफ़ लगता है की महिंद्रा SUV सेगमेंट में अपनी धाक और भी मजबूत करना चाहती है। आज महिंद्रा ने अपनी नई SUV ‘NuvoSport’ को मुंबई में लॉन्च कर दिया है ठाणे में इसकी एक्स शो रूम कीमत 7.35 लाख रुपए से शुरु होती है। इस SUV को देखकर कंपनी की ही क्वान्तो की याद आती है। लेकिन NuvoSport को देखकर साफ़ लगता है जैसे यह काफ़ी आगे है।
स्पोर्टी और स्टालिश लुक की वजह से NuvoSport इम्प्रेस करती है। रियर लुक्स में भी बदलाव देखे जा सकते है इसका साइड प्रोफाइल बेहतर लगा वही NuvoSport के इंटीरियर में फ्रेसनेस नज़र आती है साथ ही इसमें कई अच्छे फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे जिनमें 6.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया हुआ है।
इस SUV में स्पेस काफ़ी बढ़िया है और इसकी सीटें आपके लम्बे सफ़र को आसन बना सकती है NuvoSport में फ्लेक्सिबल 5+2 सीटिंग की सुविधा है।
NuvoSport एक दम नए प्लेटफार्म पर बनी है और यही प्लेटफार्म स्कार्पियो में भी लगा है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.5L का mHawk डीजल इंजन लगा है जो 100 bhp की ताक़त देता है और इसका मैक्सिमम टार्क 240 nm है साथ ही इसमें 5 स्पीक मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगे है। एक लीटर में NuvoSport 17.45 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। NuvoSport के 6 वेरिएंट्स है और कंपनी इस पर 3 साल/1 लाख किमी की वारंटी दे रही है।