ऑटो न्यूज़: बनी कालरा: मोटर टेक इंडिया: 12 मई 2016
महिंद्रा ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV ‘TUV 300’ को अब और भी ज्यादा पॉवरफुल बना दिया है।जी हां नई पॉवरफुल TUV 300 में अब लगा है नया mHAWK100 इंजन जो 100bhp की पॉवर देता है और 240NM टार्क जो की अपने सेगमेंट में बेस्ट इन क्लास है।
नया mHAWK100 इंजन सिर्फ TUV 300 के टॉप वेरिएंट्स T8 & T8 AMT में ही मिलेगा। TUV 300 इंडिया की पहली SUV है जिसमें ऑटोशिफ्ट ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी(AMT)लगी है। इस पॉवरफुल SUV की कीमत 8.87 लाख रुपए रखी है। देशभर में महिंद्रा के सभी डीलरशिप पर नई TUV 300 उपलब्ध होगी।