नई दिल्ली।ऑटो डेस्क। लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारत में अपनी CLA45 AMG और GLA 45 AMG के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो CLA45 AMG की कीमत 75.20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)रखी गई है जबकि GLA 45 AMG की कीमत 77.85 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
बात अगर इंजन की करें तो दोनों कारों में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 381 PS की पावर और 475Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। दोनों कारों में एक जैसे अपडेट किए गए हैं। इन में नए बंपर, एलईडी हैडलैंप्स और नया एएमजी स्पॉलइर दिया गया है।
मर्सिडीज ने इन दोनों कारों का नया एरो एडिशन भी पेश किया है। सीएलए एरो एडिशन की कीमत 77.69 लाख रूपए और जीएलए एरो एडिशन की कीमत 80.67 लाख रूपए है। एरो एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। कंपनी ने इसे नए कलर के साथ पेश किया है।