टोक्यो मोटर शो में इन 4 बाइक्स ने दिखाया जलवा, जानें खूबियां

टोक्यो मोटर शो में कुछ ऐसी भी बाइक्स को पेश किया गया है जिनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

नई दिल्ली। इन दिनों जापान में 45वां टोक्यो मोटर शो चल रहा है, जहां एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ियां देखने को मिल रही हैं। बाइक लवर्स के लिए भी यहां कई नए मॉडल्स को पेश किया गया है। टोक्यो मोटर शो में कुछ ऐसी भी बाइक्स को पेश किया गया है जिनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

1.सुजुकी वी-स्ट्रॉम 250:  यह एक एडवेंचर टुअरर बाइक है। इसमें हार्ड-केस पैनियर्स, टॉप बॉक्स और क्नकल गार्ड्स दिए गए हैं। इंजन की बात करें तो इसमें वी-स्ट्रॉम 250 में 248cc पैरेलेल ट्विन मिल इंजन दिया गया है, यह इंजन 24PS की पावर 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस

2.होंडा X-Adv:  यह होंडा का ऑफ-रोड सेंट्रिक मोटो-स्कूटर है। इसमें बड़ी एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और LED हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इंजन की बात करें तो इसमें 745cc का इन-लाइन 2 सिलेंडर, लिक्विड कूलिंग, फ्यूल इंजेक्शन इंजन लगा है। यह इंजन 54ps की पावर के साथ 68Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन इलेक्ट्रॉनिक 5 स्पीड DCT गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में 17 इंज फ्रंट और 15 इंच रियर स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।

3.होंडा रेबेल 250:  इसमें लो-स्लंग सीट, आइकोनिक फ्यूल टैंक और चौड़े टायर्स दिए हैं। बाइक का व्हील बेस 1,490mm है, जिसकी मदद से यह तेज-स्पीड में भी अच्छा बैलेंस बनाए रखती है। फीचर्स के लिए इसमें सॉफ्ट पैनियर्स, रियर लगैज रैक और फ्रंट फ्लाइ स्क्रीन दी गई है। इंज  की बात करें तो पावर इसमें 249cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूलिंग और फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। यह इंजन 26PS की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक के साथ ABS की सुविधा भी है।

4.कावासाकी Z900 RS डोरेमी:  इस बाइक में 18 इंच के गोल्ड फिनिश एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही मैटे ब्लैक फिनिश में क्वाड एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। इसके फ्रंट में क्रोम फेंडर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और क्रोम एक्सेंट के साथ हैडलाइट रिंग दी गई है। इंजन की बात करें तो इसमें 948cc इन-लाइन फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 111PS की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।