ऑटो टीम।नई दिल्ली। भारत में आखिरकार जीप की एंट्री हो ही गयी एक लम्बे इन्तजार के बाद फ़िएट क्राइसलर ऑटोमोबाइल्स इंडिया ने दो आइकोनिक SUV जीप रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी को लॉन्च कर दिया। जीप अपने आक्रामक लुक्स और लक्ज़री के लिए जानी जाती है। साथ ही ऑफ रोडिंग में इनका कोई जवाब नहीं है। जीप रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी कई अच्छे फीचर्स से लैस है जीप ग्रैंड चेरोकी के तीन वेरिएन्ट्स है और इसकी कीमत 93.64 लाख रुपए से शुरू होती है। वही जीप रैंगलर अनलिमिटेड की कीमत 71.59 लाख रुपए रखी गयी है। जीप के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, और अहमदाबाद में शोरूम हैं और आने वाले दिनों में कंपनी 10 और नए शोरूम खोलेगी।
जीप रैंगलर अनलिमिटेड
- इंजन: 2.8 लीटर एकोडीजल इंजन
- पॉवर: 200 PS
- टार्क: 460 Nm
- 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
- माइलेज: 12.8kmpl
ग्रैंड चेरोकी समिट और ग्रैंड चेरोकी लिमिटेड
- इंजन: 2.8 लीटर एकोडीजल इंजन
- पॉवर: 243PS
- टार्क: 570 Nm
- 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
- माइलेज: 12.8kmpl
ग्रैंड चेरोकी SRT
- इंजन: 6.4 लीटर HEMI V8 पेट्रोल इंजन
- पॉवर: 475 PS
- टार्क: 624Nm
- 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
- माइलेज: 5.5 kmpl