नई दिल्ली (टीम ऑटो) जनरल मोटर्स की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार बोल्ट एक बार चार्ज करने पर 383 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। यह जानकारी कंपनी ने की तरफ से आई है। लेकिन भारत में आने में अभी थोड़ा वक़्त लग सकता है। कंपनी ने इसे लास वेगस के CES में दुनिया के सामने पहली बार पेश किया है। जनरनल मोटर्स की बोल्ट इलेक्ट्रिक कार है। आर इसकी माइलेज ही इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। बोल्ट को फुल चार्ज होने में करीब 9 घंटे का समय लगेगा जिसके बाद यह 383 किमी का सफर तय कर सकेगी। जबकि केवल एक घंटा चार्ज करने पर यह करीब 40 किमी की दूरी तय कर सकती है। इतना ही नहीं स्पेस के लिहाज से भी यह एक बेहतर कार साबित होगी जी हां इसमें 478 लीटर का कार्गो स्पेस दिया गया है।
लुक्स के मामले यह स्पोर्टी कार है जबकि इसका कैबिन पसंद आएगा साथ ही इसमें कई अच्छे फीचर्स भी होंगे जैसे 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम इसमें दिया गया है जोकि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,4G LTE, WiFi, WiFi हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स से लैस है। इतना ही नहीं इस कार में स्टैटस,ऑनस्टार मैप सर्विस, रिमोट स्टार्ट फीचर्स भी हैं। कार की कीमत $37,500 है यानी भारत के हिसाब से कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा है।